बिग ब्रेकिंग: पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

07 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आज सात पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। संभवत: पहली बार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में दो-दो सचिव बनाए गए हैं।
● हरवीर सिंह को एमडीडीए का सचिव बनाया गया है।
● प्रकाशचंद दुम्का को भी एमडीडीए का सचिव बनाया गया है।
● रामजी शरण को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी बनाया गया है।
● गिरीश चंद्र गुणवंत को एडीएम वित्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
● वीर सिंह एडीएम प्रशासन देहरादून बने।
● ललित नारायण को हरिद्वार विकास प्राधिकारण का सचिव बनाया गया है।
● अवधेश कुमार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।