अपडेट: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। कल पथरी थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या की गई थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही पास जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।

मामले का खुलासा करते हुए लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि, आरोपी जगपाल ने बीते शाम अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी, पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी कारण उसके द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी को गांव के ही पास जंगल से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी पति को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।