कोटद्वार में संपन्न हुई सेना भर्ती रैली। फरवरी में होगा रिटन टेस्ट

कोटद्वार में संपन्न हुई सेना भर्ती रैली। फरवरी में होगा रिटन टेस्ट

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक चली सेना की भर्ती रैली में भाग ले रहे युवाओं के शारीरिक परीक्षण के साथ समाप्त हो गई। इस दौरान कई युवाओं ने जहां अपना दमखम दिखाया तो कई युवाओं की सांसें फूल गई। भर्ती रैली में टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के 18,213 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। इसमें से लगभग 3,439 युवाओं ने दौड़ पास की।

वहीं पौड़ी जिले के लगभग 13,000 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और 3,000 युवाओं ने दौड़ पास की। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, भगवानपुर के 5000 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और मात्र 932 युवाओं ने दौड़ पास की।

जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेई ने बताया कि, 46,376 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। 37,164 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ में भाग लिया। 6,804 युवाओं ने दौड़ पास और 6,773 फिजिकल टेस्ट पास किया। लगभग 225 युवा चेस्ट और हाइट में फेल हुए। अभी मेडिकल एग्जामिनेशन चल रहा है। वहीं लिखित परीक्षा फरवरी के अंत तक लैंसडाउन में की जाएगी।