विधानसभा चुनाव 2022: सरगर्मियां हुई तेज, पिरान कलियर से दो दिग्गजों ने ठोकी ताल

विधानसभा चुनाव 2022: सरगर्मियां हुई तेज, पिरान कलियर से दो दिग्गजों ने ठोकी ताल

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव का अभी काफी समय हैं। लेकिन नेताओ ने अपनी-अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। पिरान कलियर विधानसभा से कई नेताओं ने उम्मीदवार की ताल ठोकी है। हालांकि कुछ नए चेहरे भी इन उम्मीदवारो में शामिल हैं। वही कुछ युवा इस बार मैदान में उतरने की तैयारिया बना रहे हैं। अगर बात करे पिरान कलियर नगर पंचायत के प्रतिनिधि शफक्कत की तो यह भी जनता के बड़े चहते हैं जिन्होंने अभी से क्षेत्र में अपना माहौल बनाना शुरू कर दिया है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निवारण कराने का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया है।

वही बात करे रामपुर गाँव के पूर्व प्रधान हाजी अब्दुल वहीद उर्फ भुरा की तो यह भी बड़े दिग्गजों में से एक नेता है। जिनका नाम उछलते ही विधानसभा के नेताओं में हलचल पैदा हो गई है। वही उनकी चर्चाएं क्षेत्र में बडे जोरो-शोरों पर है। पिरान कलियर विधानसभा से इस बार वो भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। जिनको चुनाव मैदान में उतारने के लिए रामपुर गाँव के ग्रामीण उनपर जोर डाल रहे हैं।

क्योंकि गाँव वासियों को अब्दुल वहीद पर पूरा भरोसा है कि, वो पिरान कलियर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे। वही इस पूरे मामले में हमारी पूर्व प्रधान अब्दुल वहीद से बात हुई तो उनका कहना है कि, वो पूर्व विधायक बसपा के कद्दावर नेता हाजी शहजाद के साथ है। जैसा उनका आदेश होगा वो उसे निभाएंगे।