लॉकडाउन: उल्लंघन करने वालो पर पुलिस सख्त। काटे चालान

Uttarakhand police

उल्लंघन करने वालो पर पुलिस सख्त। काटे चालान

रिपोर्ट- संदीप चौधरी
रुड़की। लॉकडाउन का पाँचवा चरण चल रहा है। हालाँकि सरकार द्वारा लॉकडाउन में बहुत छूट दे दी गयी है। राज्य में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सभी दुकाने खोलने के आदेश दिए गए हैं और आमजन के लिए आवाजाही खोली गई है। लेकिन बहुत से लोग अब भी नही मान रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं आज रूड़की के रामपुर चुंगी पर पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें कई दुपहिया व चौपहिया वाहनों के चालान काटे गए और कुछ गाड़ियाँ सीज भी की गई।

अस्पताल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नितेश शर्मा ने बताया कि, आज ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जो शाम के सात बजे के बाद अपने घरों से अनावश्यक रूप से बाहर निकले हैं और मास्क का उपयोग भी नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि, शाम सात बजे के बाद घरों से बाहर न निकलें पर बहुत से लोग नही मान रहे हैं। आज ऐसे कई लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर सुसंगत धाराओं में चालान किये गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सरकार के द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करें और शाम सात बजे के बाद अगर कोई बहुत जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलें।