उत्तराखंड: कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1560, अब तक स्वस्थ हुए 808

कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1560, अब तक स्वस्थ हुए 808

देहरादून। आज उत्तराखंड में अब तक के 23 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनके मिलने से ही अब उत्तराखंड में कुल आंकड़ा 1560 पहुंच गया है। जबकि अभी तक 808 मरीज ठीक स2स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं। दोपहर को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इनमें 05 लोग देहरादून जिले से हैं। 03 लोग हरिद्वार जिले, नैनीताल जिले से 06, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले से एक-एक व्यक्ति पॉजीटिव आए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले से आज 04 व टिहरी गढ़वाल से 02 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। अब तक प्रदेश में 33,369 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 4,943 सेंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में अब 808 लोग ठीक हुए हैं और अब 730 एक्टिव मामले हैं।