बड़ी खबर: कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1215, आज 62 नए मामले। स्वस्थ 344

कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1215, आज 62 नए मामले। स्वस्थ 344

– मामचंद शाह
देहरादून। एक समय था जब उत्तराखंड में इक्के-दुक्के संक्रमित मामले सामने आते थे। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि, लगातार पांच-छह दिन तक प्रदेश में एक भी मामला नहीं आया। इससे प्रदेश में राहत महसूस की जा रही थी, लेकिन जबसे लॉकडाउन चौथा चरण शुरू हुआ और प्रवासी उत्तराखंडियों का उत्तराखंड में आगमन हुआ, उन्हीं के साथ कोरोना भी रोजाना ऊंची छलांग लगा रहा है। कभी एक ही दिन में दो सौ, कभी डेढ़ सौ तो कभी सौ-पचास रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कब एक हजार के आंकड़े उत्तराखंड में पार हो गए, इसका आभास ही नहीं हुआ।

आज भी प्रदेश में 62 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब तक उत्तराखंड में 1215 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमें से अब तक 344 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मामलों के रूप में 871 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। आज शाम के बुलेटिन में १६ नए मामले सामने आए, जबकि इससे पहले दोपहर दो बजे के हैल्थ बुलेटिन 46 कोरोना पॉजीटिव आए थे।

इन जिलों में मिले पॉजीटिव मरीज

● देहरादून में आज दोपहर को 15 लोग पॉजीटिव आए थे, जबकि शाम को आठ और संक्रमित आए। इस प्रकार आज दून में कुल 23 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से एक की टे्रवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है। एक गाजियाबाद, एक बिजनौर, दो दिल्ली, एक मुंबई, एक गुडग़ांव से लौटा है, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति है, जिसकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीवि आई है।
● रुद्रप्रयाग जिले से 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
● बागेश्वर से पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।
● चमोली से दो लोग सामने आए हैं।
● चंपावत से तीन लोग सामने आए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है।
● हरिद्वार से एक व्यक्ति पाया गया है।
पौड़ी जनपद में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।
● टिहरी गढ़वाल में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए आए हैं। जो महाराष्ट्र से लौटे हैं।
● ऊधमसिंहनगर से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जो थाणे महाराष्ट्र से लौटा है।
● नैनीताल जनपद से आज चार लोग सामने आए हैं, जो सभी दिल्ली से लौटे हैं।अब तक पांच लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा 11 कोरोना पॉजीटिव लोगों की उत्तराखंड में विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी हैं। अब तक कुल 27,184 लोगों के सेंपल निगेटिव आए हैं। आज भी 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि आज 566 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रदेश में 24.77 प्रतिशत रिकवरी दर है।