बड़ी खबर: पहाड़ों की रानी मसूरी भी पहुंचा कोरोना। आज फिर 6 नए मामले आये सामने। कुल संख्या पहुंची 88

पहाड़ों की रानी मसूरी भी पहुंचा कोरोना। आज फिर 6 नए मामले आये सामने। कुल संख्या पहुंची 88

देहरादून। आज फिर प्रदेश उत्तराखंड में कोरोना 6 नए मामले सामने आए है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इनमें से 3 संक्रमित देहरादून से, एक मसूरी, एक बाजपुर और एक रुद्रपुर से हैं। इन 6 नए संक्रमित मरीजों के मिलते ही अब प्रदेश में मरीजों का कुल आंकड़ा 88 पहुंच गया है। जिस प्रकार से रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, उससे स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है।जानकारी के लिए बता दें कि, गत दिवस भी कोरोना के चार मामले सामने आए थे। जिनमें दो देहरादून जनपद व एक पौड़ी और एक नैनीताल जनपद से आए थे। प्रदेश में 6 लोगों के सैंपल आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 6 नए लोगों के मिलने से अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 88 पहुंच गयी है। जिसे देख यही अनुमान लगाया जा सकता है कि, अब वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश में कोरोना अपना शतक पूरा करेगा।