अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 02 अभियुक्तों गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 02 अभियुक्तों गिरफ्तार

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश को लॉकडाउन किया गया है। लेकिन कुछ अराजक तत्वों के द्वारा ऐसे में भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को जनपद रुद्रप्रयाग में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में 5 अप्रैल 20 को थाना उखीमठ में परकंडी जताई तिराहा के पास चैकिंग के दौरान समय 10:30 बजे 3 पेटी ब्लू सोलमेट व्हिस्की मय आल्टो कार संख्या UK13A4141 के साथ अभियुक्त (1) अंकित सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी कंडारा थाना अगस्तमुनि व (2) देवेंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह ग्राम कुंजा जोधाधार अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना उखीमठ पर मु•अ•सं 06/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 51(B) आपदा अधिनियम पंजीकृत किया गया और शराब परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।

पुलिस टीम का विवरण

(1) थानाध्यक्ष उखीमठ जहांगीर अली
(2) उप•नि•सुरेंद्र सिंह गैरोला
(3) कॉन्स्टेबल राजेश सिंह
(4) कांस्टेबल रियाज अली