कांग्रेस ने किया दो कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्काषित

Congress

कांग्रेस ने किया दो कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्काषित

– पार्टी विरोधी गतिविधियां फैलाने का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने जिला कांग्रेस सेवादल नैनीताल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एवं हल्द्वानी महानगर की महिला कांग्रेस नेत्री माला वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि, उक्त दोनों कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ लगातार अनर्गल बयानबाजी की का रही है।

उन्होंने कहा कि, पार्टी में जिम्मेदार पदाधिकारी के पद पर होने के बावजूद दोनों लोगो द्वारा इस प्रकार का आचरण किया गया जो उनके पदों की गरिमा के अनुरूप नहीं है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि, पार्टी में अनुशासन हीनता को किसी भी प्रकार सहन नहीं किया जाएगा।

एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद में लगे हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, अन्य लोगो द्वारा भी सोशल मीडिया में की जा रही इस प्रकार की गतिविधियों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।