रुद्रप्रयाग में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रुद्रप्रयाग में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 

रिपोर्ट- शम्भु प्रसाद
रुद्रप्रयाग। देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर पूरा देश जश्न मना रहा है। आपको मालूम होगा कि, 26 जनवरी के ही दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और दुनिया के नक्शे पर एक गणतंत्र राज्य के रूप में उभरा था। इसी की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

जहाँ एक तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में झांकियां निकली जा रही है, तो वही रूद्रप्रयाग जिले में भी अलग-अलग स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी। जिसमें बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी दिखाया गया। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिस में छोटे-छोटे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं ऊखीमठ ब्लॉक में भी गणतंत्र दिवस समारोह का शुभांरभ एसडीएम अरुण अग्रवाल द्वारा तिरंगा झंडा फेरा कर किया गया।

साथ ही एसडीएम अरुण अग्रवाल ने कहा कि, आज के दिन संविधान लागू किया गया था और हम सब का दायित्व बनता है कि, कम से कम आज के दिन हम अपने संविधान का अध्यन करे और अपने हकों के बारे में जाने। साथ ही इस मौके पर उखीमठ ब्लॉक में एसआई रॉबिन बिष्ट के द्वारा प्रभात फेरी कर रहे विद्यार्थियों को टॉफी व मिष्ठान भी वितरित की गई।

इस दौरान उन्होंने बताया कि, बच्चों के साथ उनका हमेशा से ही लगाव रहा है और जब भी वो स्कूली बच्चों को देखते है तो उनमें उन्हें अपना बचपन और देश का भविष्य दिखाई देता है। जिस कारण समय-समय पर बच्चों के लिए वो काम करते रहते है। बात दे कि, इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई या शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। जिसे सोशल मीडिया में बखूबी देखा जा सकता है। कल शाम से ही व्हाट्सएप और कई ऐसे माध्यमों से लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे है।