रुद्रप्रयाग में प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल महाकुंभ

प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल महाकुंभ

 

रिपोर्ट-शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। खेलों को लेकर लगातार युवाओं में उत्साह रहता है। क्रिकेट, वालीबॉल और कई ऐसे खेल है, जिसके लिए युवा वर्ग हमेशा तैयार रहता है। वहीं रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील में पहली बार राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम राज्य स्तरीय वालीबॉल का आयोजन किया गया है। बता दें कि, इस प्रथम राज्य स्तरीय वालीबॉल का उद्धघाटन समाजसेवी ज्ञान सिंह द्वारा किया गया है।

साथ ही इस अवसर पर इस वालीबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष नवदीप सिंह नेगी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर डॉ कैलाश पुष्पवान ने बताया कि, इस प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रित वालीबॉल महाकुंभ का आयोजन 7 जनवरी से 15 जनवरी तक किया गया है। जिसमें कई वालीबॉल टीमें प्रतिभाग करने वाली है।

प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल महाकुंभ

उन्होंने यह भी बताया कि, इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रु, और द्वतीय पुरुस्कार 31 हजार रु रखा गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि, इस वालीबॉल के संरक्षक केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत है। वालीबॉल टीमों से अनुरोध है कि, वो इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।