भाजपा की मंडल बैठक में “सीएए” के बारे में जनता को दी जानकारी

भाजपा की मंडल बैठक में “सीएए” के बारे में जनता को दी जानकारी

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। आज दिनांक- 02/01/2020 को भारतीय जनता पार्टी की मण्डल ऊखीमठ में नागरिकता अधिकार अधिनियम 2019 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अथिति बाल संरक्षण आयोग के सम्मानित सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल ने शिरकत की और मण्डल ऊखीमठ के सभी 24 बूथों से आये सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नागरिकता अधिकार अधिनियम 2019 (CAA) के बारे में बताया।

 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, मण्डल महामंत्री चंद्रमोहन उखियाल, पूर्व जिला महिला मोचा महामन्त्री अंजना रावत, आचार्य घनानन्द मैठाणी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख ऊखीमठ दर्शनी पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, दिनेश तिवारी, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष कुँवर सिंह नेगी, विनोद रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, संजय मनुवाल, मनोज नेगी, फागण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, नर्वदा देवी, भरत सिंह, राधे लाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।