300 से अधिक संख्या में दिव्यांग मिनी मैराथन में दौड़े दिव्यांगजन

300 से अधिक संख्या में दिव्यांग मिनी मैराथन में दौड़े दिव्यांगजन

 

देहरादून। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आज देहरादून के गांधी पार्क से नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसे मेयर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।इस मैराथन में 300 से ज्यादा की संख्या में दिव्यांग जनों के साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

 

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आज नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति के द्वारा देहरादून में पहली बार दिव्यांग जनों की मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वच्छता व पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण को बनाना था। तकरीबन 300 से ज्यादा संख्या में दिव्यांगजन और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 

समिति के आयोजक डॉ विजय कुमार नौटियाल ने इस अवसर पर कहा कि, वह हर साल इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग लोगों के साथ करते हैं, और इस बार स्वच्छता का संदेश देने के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन किया गया। वहीं मैराथन में शामिल हुए बच्चों का कहना है कि, उन्हें आज मैराथन के चलते समाज को एक अच्छा संदेश देने का मौका मिला।

 

वही मैराथन में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को अपराध एवं कानून व्यवस्था संभाल रहे डीजी अशोक कुमार ने सम्मानित किया। साथ ही उनका कहना है कि, दिव्यांग जनों कि इस प्रकार की पहल से निश्चित तौर पर समाज जागरूक होगा।