गजब: देहरादून में आयोजित मिनी मैराथन में दिव्यांग जन लगाएंगे दौड़

देहरादून में आयोजित मिनी मैराथन में दिव्यांग जन लगाएंगे दौड़

 

– जो चल नहीं सकते वह चलेंगे, जो दौड़ नहीं सकते वह भाग कर दिखाएंगे
– एक दिसंबर को दिखाई देगा दिव्यांग जनों का हौसला

देहरादून। जो चल नहीं सकते वह चलेंगे। जो दौड़ नहीं सकते वह भाग कर दिखाएंगे। जी हां यह पढ़ने में आपको जरूर अजीब सा लगा होगा लेकिन आने वाली एक दिसंबर को देहरादून में होने जा रही मिनी मैराथन में आपको यह जांबाज दिखाई देंगे। उनकी हौसला अफजाई के लिए हम सब को मिलकर आगे आना है। क्योंकि, इस मैराथन में आश्चर्यजनक बात यह है कि, मैराथन का हिस्सा बनने जा रहे दिव्यांग किसी की मदद के मोहताज नहीं है।

 

बता दें कि, देहरादून के शास्त्रीनगर स्थित नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण सेंटर के डॉक्टर विजय कुमार नौटियाल ने बताया कि, मिनी मैराथन के लिए 2 वर्ग दिव्यांग और साधारण के लिए रखे गए हैं। इससे पहले भी सेंटर की ओर से हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, गोमुख के लिए साहसिक अभियान चलाएं जा चुके हैं।

 

उनमें भी दिव्यांग जनों ने अपने हौसले के साथ दिखा दिया था की उन्हें इस बात का कोई एहसास या अफसोस नहीं है कि, वह किसी कमी के साथ जी रहे हैं। एक दिसंबर रविवार को होने वाली मिनी मैराथन में भाग लेने के लिए फोन नंबर 9837224144, 7060079860 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।