Crime: मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर पिता ने किया बेटी संग दुष्कर्म

मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर पिता ने किया बेटी संग दुष्कर्म

 

 

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने सवयं ही पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की ने बताया कि, ऐंड्रॉयड फोन पर अश्लील वीडियो दिखकर कई दिनों से पिता पीड़िता के साथ रेप कर रहा था। जब बेटी ने इस बात का विरोध किया तो पिता ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया।

 

पीड़िता के मुताबिक उसका पिता उसकी छोटी बहन के साथ भी अवैध संबंध बनाने की कई दफा कोशिश कर चुका है। लेकिन लड़की की मां समाज का डर दिखाकर उसे हर बार चुप करा देती थी। पीड़िता ने छोटी बहन के साथ दुर्व्यवहार होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

बता दें कि, मामला गंगानगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि, उसका पिता सेना में सिपाही है। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात था। कुछ वर्ष पहले ही उसके पिता की पोस्टिंग मेरठ में हुई थी। मेरठ में रहते हुए पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

 

एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी सिपाही छुट्टी पर घर आया हुआ है। फिलहाल परिवार गंगानगर थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की की मां को भी आरोपी ने कई बार काफी पीटा और धमकाया था। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के आरोप सही माने जा रहे हैं। एसओ के मुताबिक पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे भी कार्रवाई भी की जाएगी।