दुःखद: अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, 5 लोगों की मौत

अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर बरसाईं गोलियां 5 लोगों की मौत

 

देहरादून। जलगांव में भाजपा नगरसेवक रवींद्र खरात के घर में घुंस्कार परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने दनादन गोलियां दाग दी व चाकू से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह वारदात भुसावल शहर में रात्रि करीब 9:30 बजे के करीब हुई। भाजपा नगरसेवक रवींद्र खरात अपने समतानगर के आवास के बाहर बैठे हुवे थे।

 

 

बताते चलें कि, दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, तभी गोली की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील खरात बाहर आए, हमलावरों ने उन पर भी गोली दाग दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए। वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए और चाकू से सुनील खरात को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बाद में हमलावरों ने रवींद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर सहित उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला किया।

 

 

बता दें कि, उक्त वारदात में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के तीनों व्यक्तियों की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस वारदात में मृतक रवींद्र की पत्नी भी घायल हो हुई है। जिनका अभी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।