हिसार में हुआ किसान महासम्मेलन आयोजित

 

हिसार में हुआ किसान महासम्मेलन आयोजित…..

 

देहरादून। हरियाणा के हिसार शहर में दिनांक 28/07/19 को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में किसान महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने अपनी भागीदारी दी। किसान महासम्मेलन में हरियाणा में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया।

 

 

जिसमें उत्तराखंड से उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

 

किसानों के साथ पूरे देश में धोखा करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और किसानों से किए गए वायदे, जैसे- फसल की लागत का दोगुना मूल्य देना, किसानों का कर्जा माफ करना, सबको पंद्रह-पंद्रह लाख देना, आदि वादों को भाजपा सरकार द्वारा पूरा न किए जाने के लिए भी भाजपा सरकार की निंदा की गई और चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का संकल्प लिया।