ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत

ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत

देहरादून। आज दिनांक 28/07/ 2019 को मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास करीब 02:00 बजे सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, मोहकमपुर फ्लाईओवर
जोगीवाला के पेड़ एक ट्रक द्वारा स्कूटी चालक को टक्कर मारी गई है। सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

 

स्कूटी चालक महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। घायल महिला एवं बच्ची को तुरंत उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई। लेकिन घायल महिला का उपचार चल रहा है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि, उक्त महिला स्कूटी से लक्ष्मण सिद्ध मंदिर गई थी, और वहाँ से वापस अपने घर लौट रही थी। उक्त महिला के साथ उसकी 7 वर्ष की पुत्री स्कूटी के पीछे बैठी हुई थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मारी गई।

 

उक्त ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही पुलिस को यह भी मालूम चला कि ट्रक एक लंगर सेवा में चलता है। पुलिस द्वारा बताया गया कि, घटना के कारणों की जांच अभी जारी है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मृतक बच्ची के पंचायत नामा/पोस्टमार्टम की कार्रवाई अभी की जा रही है।

मृतका बच्ची का नाम

प्रियांशी खुल्बे पुत्री बसंत खुल्बे, निवासी गोरखपुर चौक, नियर डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 7 वर्ष।

घायल महिला का नाम

रीता खुल्बे पत्नी बसंत खुल्बे, निवासी गोरखपुर चौक, डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 31 वर्ष।