जिज्ञासा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का शुभारंभ
देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई-2026) का शुभारंभ हुआ।
सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन एवं प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) संदीप कौटिश के शैक्षणिक नेतृत्व में किया जा रहा है।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. तन्ज़ीम अली ने अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समकालीन चुनौतियों के समाधान में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवाचार के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रो. एस.पी. सती ने हिमालयी क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने हिमालयी पारिस्थितिकी और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
सम्मेलन का संयोजन प्रो. (डॉ.) मनीष शर्मा, डीन-रिसर्च एवं निदेशक, आईक्यूएसी द्वारा किया गया। वहीं डॉ. मोहम्मद फैसल और प्रो. प्रवीण कुमार अशोक ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अन्य सदस्यों डॉ. आभा शर्मा, डॉ. फाल्गुनी पोखरियाल, डॉ. ईशा वत्स, अरविंद, दिवजोत कौर, डॉ. अलका गौड़, ज्योति, डॉ. निशा अगरी, पवन किशोर गौड़, मनीष थपलियाल और आयुषी ठाकुर का भी सराहनीय योगदान रहा।
दो दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न विषयों में अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक संवाद को प्रोत्साहित करने के साथ शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों को अपने विचार और शोध कार्य साझा करने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।



