बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आधी रात बड़ा फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में आधी रात बड़ा फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का बड़ा दौर देखने को मिला है। बुधवार देर रात जारी आदेश में 12 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इसके साथ ही दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं। इस फेरबदल में छह जिलों के पुलिस कप्तानों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एलएल फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी

आईएएस एलएल फैनई को एक बार फिर प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का प्रभार वापस ले लिया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सचिव खेल बनाया गया है।

वहीं, डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित सिन्हा से खेल विभाग का प्रभार वापस

आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल की जिम्मेदारी हटा दी गई है। रीना जोशी को अपर सचिव श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त और मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया है।

अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता के साथ निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है। वहीं, पीसीएस इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवालय सेवा में भी बदलाव करते हुए विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वापस लिया गया है, जबकि महिमा रौंकली को अपर सचिव वन बनाया गया है।

मणिकांत मिश्र को उधम सिंह नगर की कमान

पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के तहत मणिकांत मिश्र को उधम सिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। मंजूनाथ टीसी से नैनीताल एसएसपी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है।

अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का एसएसपी बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी और अमित श्रीवास्तव-2 को पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र पींचा को एसएसपी पौड़ी बनाया गया है।

सरिता डोभाल टिहरी और जगदीश चंद्र बागेश्वर के एसपी बने

विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ, सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा और जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सरिता डोभाल को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, शाहजहां अंसारी को पुलिस अधीक्षक फायर और जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।

शासन और पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

देखें लिस्ट:-

UTTARAKHAND IAS TRANSFERS

UTTARAKHAND IAS TRANSFERS

UTTARAKHAND IAS TRANSFERS

UTTARAKHAND IAS TRANSFERS