उत्तराखंड में करवा चौथ की छुट्टी घोषित, राज्यपाल ने दी स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को प्रदेशभर में शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने प्रदेशभर में करवा चौथ पर्व के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।
यह आदेश उत्तराखंड राज्य के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।
इस निर्णय से महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश मिल सकेगा।



