बिग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले

रुद्रपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक महेश कांडपाल का कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर तबादला किया गया है। उन्हें एसएसआई द्वितीय, कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा को कोतवाली गदरपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल का कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर स्थानांतरण किया गया है।
खटीमा क्षेत्र में भी बदली जिम्मेदारियां

पुलिस विभाग के फेरबदल में खटीमा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। उप निरीक्षक किशोर पंत, जो कोतवाली खटीमा में तैनात थे, को मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय का स्थानांतरण कोतवाली खटीमा किया गया है।

इसके अलावा महिला उप निरीक्षक संतोषी का थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा तबादला किया गया है। वहीं कोतवाली रुद्रपुर में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर रवाना होकर आमद कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने और विभिन्न क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आमजन से जुड़ी पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।