बिग ब्रेकिंग: धामी सरकार ने अब इन नेताओं को सौंपे दायित्व। देखें लिस्ट….

धामी सरकार ने अब इन नेताओं को सौंपे दायित्व। देखें लिस्ट….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विभिन्न परिषदों में नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं और पूर्व सैनिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर ज्योति कोटिया तथा उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शाही को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में कैप्टन गम्भीर सिंह धामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शमशेर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां उनके अनुभव, अनुशासन और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान हैं।

मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना राज्य सरकार की सकारात्मक सोच और दूरदर्शी नीति को दर्शाता है।

गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर परिषदों को नई दिशा देंगे तथा राज्य और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों, गोरखा समुदाय और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और इन नियुक्तियों से परिषदों के कार्यों को और गति मिलेगी।

देखें लिस्ट:-