UKSSSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर। आप भी देखें….
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
आयोग के अनुसार सबसे पहले वाहन चालक भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद 14 जून को स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा कराई जाएगी।
पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए भी परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं।
प्रमुख भर्ती परीक्षाएं और प्रस्तावित तिथियां
- वाहन चालक (72 पद) — परीक्षा 31 मई 2026
- स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा (416 पद) — 14 जून 2026
- विशेष तकनीकी अर्हता पद (57 पद) — 28 जून 2026
- पशुधन प्रसार अधिकारी (120 पद) — 12 जुलाई 2026
- कृषि अर्हता पद (305 पद) — 26 जुलाई 2026
- सहायक लेखाकार — 23 अगस्त 2026
- स्केलर, वन विकास निगम (200 पद) — 20 सितम्बर 2026 से शारीरिक दक्षता
- सामान्य इंटर स्तरीय भर्ती (569 पद) — 4 अक्टूबर 2026
- वैयक्तिक सहायक (101 पद) — 12 अक्टूबर 2026
- आईटीआई/डिप्लोमा अर्हता पद (78 पद) — 1 नवम्बर 2026
- वन आरक्षी, पुलिस आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड्स आदि (179 पद) — 16 नवम्बर 2026 से शारीरिक दक्षता
- विज्ञान वर्ग पद — 29 नवम्बर 2026
- स्नातक स्तरीय पद (106 पद) — 6 दिसम्बर 2026
- विशिष्ट अर्हता पद (73 पद) — 20 दिसम्बर 2026
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी रिक्तियां और परीक्षा तिथियां फिलहाल अनंतिम हैं। विभागों से प्राप्त अधियाचन के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है। साथ ही अपरिहार्य परिस्थितियों में विज्ञापन प्रकाशन और परीक्षा तिथियों में संशोधन भी किया जा सकता है।

