दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच”, हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन, 2 दिन में 71 गिरफ्तार
देहरादून। देहरादून में रात्रि के समय हुड़दंग और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत बीते दो दिनों में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लोगों और वाहनों की चेकिंग की है।
बड़ी कार्रवाई एक नजर में
- शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोग गिरफ्तार, सभी के वाहन सीज।
- 21 चौपहिया और 50 दोपहिया वाहन सीज
हूटर, काले शीशे और रेस ड्राइविंग पर 12 वाहन सीज। - यातायात नियम उल्लंघन पर 98 चालान, कुल 38,500 रुपये जुर्माना
- 21 कोर्ट चालान किए गए
व्यापक चेकिंग अभियान
- 2663 वाहनों की चेकिंग
- 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ
- रात्रि में घूम रहे 288 लोगों की जांच
- 156 संदिग्धों को थाने लाया गया
पुलिस एक्ट में कार्रवाई
- 99 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
- कुल 49,500 रुपये जुर्माना वसूला गया
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा है कि,
- रात में बेवजह घूमने, हुड़दंग या अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी के नाम पर समूह में घूमकर माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी
- ऐसे छात्रों के खिलाफ संबंधित संस्थानों से निष्कासन (रस्टिकेशन) तक की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
शहर से गांव तक सख्ती
नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार लोकेशन बदल-बदलकर चेकिंग कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों, चौक-चौराहों और आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
कुल मिलाकर, “ऑपरेशन नाइट वॉच” के जरिए दून पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि अब रात में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त और लगातार कार्रवाई जारी




