उत्तराखंड में कानून का शिकंजा कसता। फायरिंग, गोकशी, नशा तस्करी और ठगी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग, गोकशी, नशा तस्करी, ठगी और चोरी जैसे मामलों में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हरिद्वार जिले के लक्सर में ईद की नमाज के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। खेड़ी खुर्द निवासी आरोपी आस मोहम्मद को पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है।
आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश के चलते रायसी ईदगाह में नमाज के दौरान फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
वहीं, भगवानपुर क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और गोकशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो बड़े तस्करों की करीब 6.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
स्मैक तस्कर रिफाकत और गांजा तस्कर संजय गुप्ता के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अवैध तस्करी के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी।
चमोली जिले में पुलिस ने फर्जी हॉलमार्क गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगते थे।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हॉलमार्क मशीन और नकली गहने बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।
इसके अलावा नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंदिर चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा



