बिग ब्रेकिंग: UKPSC ने जारी की अधिवक्ता चयन विज्ञप्ति। ऐसे करें आवेदन

UKPSC ने जारी की अधिवक्ता चयन विज्ञप्ति। ऐसे करें आवेदन

नैनीताल। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में आयोग से संबंधित विभिन्न वादों की प्रभावी पैरवी, पर्यवेक्षण एवं निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं के नवीन पैनल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पैनल में नामित किए जाने हेतु मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में कार्यरत अनुभवी अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप पर बायोडाटा आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

विस्तृत विज्ञप्ति एवं बायोडाटा प्रारूप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
इच्छुक अधिवक्ता निर्धारित प्रारूप में अपना बायोडाटा प्रस्तुत करें।

आवेदन के साथ समस्त शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी अभिलेखों की सत्यापित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

  • आवेदन पूर्ण विवरण सहित 12 मार्च, 2026 (सायं 06:00 बजे तक) आयोग कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए।
  • आवेदन डाक अथवा ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। ईमेल आईडी: sovidhi@gmail.com

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अधिवक्ताओं से समयसीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।