बिग ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची, 1 दिसंबर से शुरू होगी स्क्रूटिनी प्रक्रिया

UKSSSC ने जारी की अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची, 1 दिसंबर से शुरू होगी स्क्रूटिनी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 64/उ०अ०से०च०आ०/2024 के अंतर्गत संचालित विभिन्न पदों डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता/स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक एवं सर्वे लेखपाल के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

आयोग ने 19 जनवरी 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई औपबंधिक श्रेष्ठता सूची को अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु जारी कर दिया है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टंकण परीक्षा के बाद अब दस्तावेज़ जांच की बारी

लिखित परीक्षा के आधार पर जारी सूची में चयनित उम्मीदवारों की टंकण परीक्षा 18 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई थी। अब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की सन्निरीक्षा 1 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में किए गए दावों की सत्यापन प्रक्रिया (स्क्रूटिनी) के बाद मेरिट क्रम में किया जाएगा।

अभिलेख सन्निरीक्षा का विस्तृत शेड्यूल (Serial Number के अनुसार)

महत्वपूर्ण निर्देश! अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ध्यान दें

1. मूल अभिलेख + स्वप्रमाणित प्रतियाँ आवश्यक

  • सभी उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र,  दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ,  06 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 09:30 बजे आयोग कार्यालय पहुँचना होगा।

2. बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

  • सन्निरीक्षा से पहले आयोग कार्यालय में सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

3. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

  • शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण, स्थाई निवास एवं अन्य प्रमाण पत्र मूल रूप में लाना अनिवार्य है।

4. आरक्षण का लाभ

  • आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा जब सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र विज्ञापन की अंतिम तिथि तक प्रस्तुत किया जाए।

5. सरकारी/अर्द्धसरकारी कर्मचारी

  • ऐसे अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रस्तुत करें।

6. नाम में असमानता

  • नाम / पिता के नाम में अंतर होने पर मूल शपथ पत्र व उसकी प्रति अनिवार्य है।

7. सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित चेकलिस्ट व एडमिट कार्ड

  • आयोग द्वारा संलग्न प्रारूपों पर सभी संलग्नकों का क्रमवार विवरण तैयार करें।

8. उपस्थिति अनिवार्य, तिथि में बदलाव संभव नहीं

  • नियत तिथि पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों को दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

9. गलत दावे पर मौका नहीं

  • यदि अभ्यर्थी विज्ञापन के अनुसार दावा किए गए अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो उनका चयन विचार में नहीं लिया जाएगा।

10. ऑनलाइन विकल्प/वरीयता (PREFERENCE) भरना अनिवार्य

  • यूजर ID : अभ्यर्थी का अनुक्रमांक
  • पासवर्ड : जन्म तिथि

सबमिट करने के बाद विकल्प में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। एक हस्ताक्षरित प्रति स्क्रूटिनी के दिन आयोग को देना अनिवार्य है।

11. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स वर्जित

  • आयोग परिसर में मोबाइल, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण prohibted हैं।

राज्य आंदोलनकारियों के पदों पर चयन न्यायालय के निर्णय के अधीन

राज्य आंदोलनकारी व आश्रितों के आरक्षित पदों पर चयन परिणाम माननीय उच्च न्यायालय में वाद WP-PIL 152/24 के निर्णय पर निर्भर करेगा।

देखें पूरी सूची:-UKSSSC Provisional Merit List of Record Verification pdf….