साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम से मनाया

साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम से मनाया

देहरादून। साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रभात बलोदिया ने “हेल्दी एजिंग” विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा स्किट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती रानी अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हर किसी की जिम्मेदारी है और फिजियोथेरेपी इसमें अहम भूमिका निभाती है।