वीडियो: गंगोत्री हाईवे नालूपानी में भूस्खलन से बंद, मशीनें जुटीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

गंगोत्री हाईवे नालूपानी में भूस्खलन से बंद, मशीनें जुटीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन मार्ग को पूरी तरह से सुचारू करने में करीब चार घंटे लग सकते हैं। इस वजह से यात्रियों को जगह-जगह फंसा रहना पड़ रहा है।

देखें वीडियो:-

इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे (शाम 07:50 बजे तक) के लिए देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली चमकने और तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

संभावित प्रभावित क्षेत्र सहस्त्रधारा, प्रतापनगर, घनसाली, कोटद्वार, मोहन चट्टी, ऋषिकेश, देवप्रयाग, धनोल्टी और आसपास के इलाके बताए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।