बैंड-बाजो के बगैर विवाह संपन्न। नम आंखों से हुई विदाई

बैंड-बाजो के बगैर विवाह संपन्न। नम आंखों से हुई विदाई

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन के दौरान इस तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पूरी सादगी के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ हैं। जिस की क्षेत्र में खासी चर्चा हो रही हैं। दरअसल हिन्दू धर्म के अनुसार चैत्र मास में विवाह कार्यक्रम नही होते हैं, और बैसाख माह को धर्म के अनुसार सर्वाधिक उपयुक्त महिना माना जाता हैं। बीते वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी क्षेत्र में दर्जनों विवाह होने थे, किंतु 22 मार्च से ही कोरोना वायरस के देशभर में बढ़ रहे मामलों के चलते लाॅकडाउन होने के कारण तमाम विवाह समारोहों का मजबूरन रद्द करना पड़ा हैं। ऐसे में पूरें प्रदेश में कुछ ही लोग शादी कर पा रहे हैं।

इसी के तहत बीते सोमवार को देवाल के देवसारी से घेस गांव में एक विवाह समारोह प्रशासन की अनुमति से सम्पंन हुआ। सोमवार को प्रात: देवसारी गांवों से दूल्हा प्रमोद बैंड-बाजों के बगैर बारात घेस गांव पहुंची। जहां पर स्वागत सत्कार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रमोद का दुल्हन हीरा के साथ विवाह संस्कार सादगी के साथ संपन्न हुआ। दुल्हे के पिता कुंदन सिंह व दुल्हन के पिता आनंद सिंह ने बताया कि, कोरोना वायरस के चलते जारी लाॅकडाउन के कारण वे अपने तमाम नाते रिश्तेदारों को सुरक्षा की दृष्टि से आमंत्रित नही कर पायें हैं। किन्तु वे सादगी से संपन्न विवाह से संतुष्ट नजर आयें। इस विवाह की क्षेत्र में खासी चर्चा हैं।