लॉकडाउन: “अपने सपने” संस्था जरूरतमंद बच्चों को घर-घर जाकर प्रदान कर रही शिक्षा

“अपने सपने” संस्था जरूरतमंद बच्चों को घर-घर जाकर प्रदान कर रही शिक्षा

– जरूरतमंद बच्चो के लिए चलाया जा रहा अभियान “शिक्षा दान”

देहरादून। ओगल भट्टा सुभाष नगर में अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव इस लॉकडाउन में जरूरतमंद बच्चों घर-घर जाकर शिक्षादान कर रहे है। जिससे ऐसे बच्चे भी शिक्षा को सुचारू रूप से नए सत्र में आगे पढाई के प्रति कुछ अभ्यास कर सके। जानकारी देते हुए अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि, लॉकडाउन के कारण इस समय अनेक प्राईवेट स्कूलों में ऑनलाइन द्वारा पढाई कराई जा रही है। वहीं यह जरूरतमंद बच्चे इस समय उनके पास इस तरह की सुविधाऐ न होने के कारण पठन-पाठन से वंचित ना हो इसके लिए अपने सपने संस्था ऐसे बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षा प्रदान कर रही है। इस अभियान में अपना अहम योगदान देने के लिए संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार ने संस्था के उप सचिव विकास चौहान का आभार प्रकट किया।

इस क्रम में संस्था उपसचिव विकास चौहान ने बताया कि, संस्था ने इसके पहले पुरानी किताबो को एक दूसरे से अदान प्रदान करने के साथ नई कापियां बच्चो को दी और फिर आज से शिक्षा दान अभियान से उनको शिक्षित कर रही है।अपने सपने संस्था विगत 6 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के प्रति कार्य करता आ रहा है। वही लॉकडाउन के समय कोई जरूरतमंद भूखा ना रहे उसके लिए अपने सपने संस्था 40 दिनों से लगभग 2700 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी प्रदान कर चुकी है।