बड़ी खबर: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 % ज़्यादा है।

आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल से संपत्ति के बारे में ब्यौरा मांगा गया तो उसके पास से कोई भी सही जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी वी.डी.ओ को गिरफ्तार किया गया है।