बड़ी खबर: DAV पीजी कॉलेज में पथराव। पुलिस ने संभाला मोर्चा

DAV पीजी कॉलेज में पथराव। पुलिस ने संभाला मोर्चा

देहरादून। राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय DAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की आहट के साथ ही साथ गुटों में टकराव भी शुरू हो गया है।

इसी क्रम में आज कॉलेज के दो गुटों के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ, जिसमें जमकर ईंट पत्थर चले हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है और कई उत्पात मचाने वाले युवाओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।

पथराव के पीछे असल वजह क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुराने समय से चली आ रही है और DAV कॉलेज में सत्ता प्राप्त करने के लिए संघर्ष हो रहा है।

वही मामले में एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। हर हाल में दोषियों के विरुद्ध पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। साथ ही साथ शहर की आबो हवा सुरक्षित रखने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तत्पर है।