होंडा XR300L और XR300 रैली की कीमतों का ऐलान, ₹5,000 में बुकिंग शुरू
देहरादून। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल होंडा XR300L और XR300 रैली की कीमतों की घोषणा कर दी है। दोनों मॉडलों की बुकिंग देशभर में शुरू हो गई है। कंपनी ने इन्हें रोजमर्रा की राइडिंग, ऑफ-रोड एडवेंचर और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर पेश किया है।
होंडा XR300L की एक्स-शोरूम कीमत बेंगलुरु में ₹1.83 लाख रखी गई है, जबकि XR300 रैली की कीमत ₹2.08 लाख निर्धारित की गई है। दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग ₹5,000 की राशि के साथ कराई जा सकती है। ग्राहक होंडा की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
होंडा XR300L: शहर से लेकर ऑफ-रोड ट्रेल्स तक
होंडा XR300L को उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो रोजमर्रा के आवागमन के साथ ऑफ-रोड राइडिंग का भी आनंद लेना चाहते हैं। इसका हल्का और फुर्तीला डिजाइन कीचड़, बजरी, रेत और पथरीले रास्तों पर बेहतर नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है। यह बाइक एक्सट्रीम रेड और शास्ता व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगी।
XR300L के प्रमुख फीचर्स
- 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन और ऑयल कूलर
- होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल
- प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन
- फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
- स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
- असिस्ट और स्लिपर क्लच
होंडा XR300 रैली: लंबी दूरी और एडवेंचर राइडिंग पर फोकस
होंडा XR300 रैली को कंपनी की रैली रेसिंग विरासत से प्रेरित होकर विकसित किया गया है। इसमें लंबी दूरी की यात्राओं के लिए टूरिंग-केंद्रित आराम, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और रैली से प्रेरित डिजाइन दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल हाईवे से लेकर चुनौतीपूर्ण ऑफ-रोड रास्तों तक अलग-अलग परिस्थितियों में राइडिंग के लिए तैयार की गई है। यह एक्सट्रीम रेड और ट्रू ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगी।
XR300 रैली के प्रमुख फीचर्स
- 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन और ऑयल कूलर
- होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ TFT मीटर
- होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल
- प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन
- फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
- स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
- असिस्ट और स्लिपर क्लच
मेक-इन-इंडिया पोर्टफोलियो को विस्तार
होंडा के अनुसार, XR300L और XR300 रैली की पेशकश कंपनी की ‘मेक-इन-इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इन दोनों मॉडलों के जरिए कंपनी भारतीय ग्राहकों को दैनिक इस्तेमाल, वीकेंड ट्रेल राइडिंग और लंबी दूरी की एडवेंचर टूरिंग के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध करा रही है।
दोनों मोटरसाइकिलें देशभर में अधिकृत होंडा बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध होंगी।



