बिग ब्रेकिंग: देहरादून में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के चलते DM का आदेश जारी

देहरादून में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के चलते DM का आदेश जारी

देहरादून। जनपद में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून तथा एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन ने 05 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित आपदा और जनसुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार, 05 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।