बिग ब्रेकिंग: UKPSC की उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को, 4 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UKPSC की उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को, 4 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UKPSC Latest Update 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने मा. उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

आयोग के अनुसार, 24 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी 4 जुलाई 2026 (शनिवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in तथा ukpsc.net.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्य बिंदु

  • परीक्षा तिथि: 19 जुलाई 2026 (रविवार)
  • पद: सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट
  • कुल रिक्तियां: 24
  • परीक्षा केंद्र: हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: 4 जुलाई 2026 से
    डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।