बद्रीनाथ के कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटा, प्रशासन अलर्ट
चमोली। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के समीप कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
देखें वीडियो:-
स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ इस क्षेत्र के ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं। हर वर्ष तापमान बढ़ने पर ग्लेशियर का कुछ हिस्सा नीचे की ओर खिसकता है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और किसी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन का असर हिमालयी ग्लेशियरों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

