बिग ब्रेकिंग: देहरादून को मिला नया डीएम, 29 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून को मिला नया डीएम, 29 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेशों में कुल 29 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

सबसे चर्चित बदलाव देहरादून में हुआ, जहां जिलाधिकारी सविन/सचिन बंसल को हटाकर तेजतर्रार आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ आईएएस विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख IAS तबादले

  • वी. शणमुगम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार हटाकर सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया।
  • डॉ. रणवीर कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
  • विनय शंकर पांडे को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और PDU Health System Development Project की जिम्मेदारी दी गई।
  • देहरादून स्मार्ट सिटी CEO और डीएम रहे सचिन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया।
  • सोनिका से आयुक्त-कर और महानिदेशक-निबंधन का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
  • आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी नियुक्त किया गया।
  • आशीष चौहान को देहरादून स्मार्ट सिटी का CEO बनाया गया।
  • रणवीर कुमार को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी नियुक्त किया गया।
  • अभिनव मेहता को PMGSY का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया।
  • सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा U-PREPARE परियोजना निदेशक बनाया गया।
  • आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी मिली।
  • नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग और मिशन निदेशक PM-GMVN बनाया गया।
  • दीप्ति सिंह को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • प्रशांत आर्य को आयुक्त-कर एवं महानिरीक्षक-निबंधन बनाया गया।
  • अनुराधा पाल को जिलाधिकारी बागेश्वर नियुक्त किया गया।
  • आकाशा जोशी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया।

PCS अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल

  • गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग भेजा गया।
  • इला गिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विकास बनाया गया।
  • सुचर लाल सेववाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • मोहन सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया गया।
  • सुनील सिंह को अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया।
  • फिरोज खान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी भेजा गया।
  • अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम नियुक्त किया गया।
  • जितेंद्र कुमार को एडीएम प्रशासन हरिद्वार बनाया गया।
  • योगेश मेहरा को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार भेजा गया।
  • प्रमोद कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट चम्पावत नियुक्त किया गया।

शासन का आदेश

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश संयुक्त सचिव रणजीत सिंह पंवार द्वारा जारी किया गया।