NDA और CDSE 2026 में Doon Defence Academy का शानदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने पास की लिखित परीक्षा
देहरादून। दून डिफेंस अकादमी के छात्रों ने NDA (I) एवं CDSE (I) 2026 की लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अकादमी और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अकादमी प्रबंधन ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। संस्थान के अनुसार “प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स” के कई कैडेट्स ने अपने पहले ही प्रयास में लिखित परीक्षा पास कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
संस्थान ने स्पष्ट किया कि लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। इसके बाद अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू, पर्सनैलिटी असेसमेंट और मेडिकल परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
अकादमी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से भ्रामक प्रचार से सावधान रहने और अंतिम चयन तक गंभीर तैयारी जारी रखने की अपील की है।
अकादमी की ओर से सफल अभ्यर्थियों को ₹2000 नकद पुरस्कार और निशुल्क SSB इंटरव्यू कोचिंग देने की घोषणा की गई है। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों से व्हाट्सएप नंबर 9897030757 पर अपना नाम, DDA आई-कार्ड, एडमिट कार्ड, रिजल्ट स्क्रीनशॉट, शहर का नाम एवं फोटो भेजने को कहा गया है।
इसी के साथ संस्थान ने 14 दिवसीय इंटेंसिव SSB इंटरव्यू ट्रेनिंग प्रोग्राम की भी घोषणा की है। यह प्रशिक्षण नवीनतम SSB पैटर्न के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें व्यक्तित्व विकास, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और ऑफिसर लाइक क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए बैच 4 मई, 18 मई और 1 जून 2026 से शुरू होंगे।
संस्थान का दावा है कि पिछले 22 वर्षों में 15 हजार से अधिक चयन देकर उसने रक्षा परीक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है।
अकादमी की छात्रा ने गर्ल्स कैटेगरी में AIR-20 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। वहीं कई और छात्र-छात्राओं ने भी उल्लेखनीय रैंक हासिल की है।

