New Update: UGC NET जून 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू। इस दिन होगी परीक्षा

UGC NET जून 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू। इस दिन होगी परीक्षा

नई दिल्ली। देश की प्रमुख पात्रता परीक्षा UGC NET जून 2026 के लिए National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) तक चलेगी। अभ्यर्थी इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से देशभर के उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता मिलेगी।

परीक्षा का उद्देश्य और आयोजन

UGC NET परीक्षा University Grants Commission (UGC) के तहत आयोजित की जाती है, जिसे NTA संचालित करता है। इस परीक्षा के जरिए विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में Assistant Professor बनने की पात्रता, JRF के जरिए शोध (PhD) के अवसर, पीएचडी एडमिशन के लिए योग्यता निर्धारित की जाती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • करेक्शन विंडो: 22–24 मई 2026
  • एग्जाम सिटी जानकारी: 10 जून 2026 तक
  • एडमिट कार्ड: 15 जून 2026 तक
  • परीक्षा तिथि: 22–30 जून 2026

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹1150
  • EWS/OBC-NCL: ₹600
  • SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: ₹325

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

UGC NET परीक्षा पूरी तरह CBT मोड में होती है और इसमें दो पेपर शामिल होते हैं।

  • पेपर 1: शिक्षण एवं अनुसंधान योग्यता (50 प्रश्न, 100 अंक)
  • पेपर 2: विषय आधारित (100 प्रश्न, 200 अंक)
  • कुल अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
  • प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं (बड़ा फायदा)

देशभर में कुल 85 विषयों में परीक्षा आयोजित की जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) पर जाएं
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें (पर्सनल + शैक्षणिक जानकारी)
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें

ध्यान रखें: एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकता है। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

अहम बातें एक नजर में

  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
  • CBT (ऑनलाइन) मोड
  • JRF + Assistant Professor के लिए पात्रता
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी

महत्वपूर्ण लिंक

UGC NET June 2026 NotificationClick Here
DetailsNotificationClick Here
UGC NET June 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://ugcnet.nta.nic.in/