उत्तराखंड में आयोगों में नियुक्तियों की झड़ी, कई नए चेहरे शामिल
देहरादून। उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग ने 22 अप्रैल 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापनों के माध्यम से विभिन्न आयोगों, समितियों और परिषदों में नए सदस्यों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
प्रमुख नियुक्तियां
जारी आदेशों के अनुसार
- कुन्दन सिंह रेवाला (जनपद–बागेश्वर) को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
- श्रीमती चंपा आर्या (जनपद–बागेश्वर) को समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति में सदस्य बनाया गया है।
- श्रीमती बसंती देवी (जनपद–बागेश्वर) को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
- हीरा सिंह कपरायल (जनपद–बागेश्वर) को उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद में सदस्य नामित किया गया है।
- इंदर सिंह बिष्ट (जनपद–बागेश्वर) को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में सदस्य बनाया गया है।
- श्रीमती नीमा धपोला (जनपद–बागेश्वर) को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य के पद पर नामित किया गया है।
अलग से जारी होंगे अधिकार और दायित्व
सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त किए गए सभी सदस्यों के कर्तव्य, दायित्व, अधिकार और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत आदेश संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी
इन सभी आदेशों की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, अधिकारियों और संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
इन नियुक्तियों को राज्य में सामाजिक, कृषि, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक क्षेत्रों में गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

