बिग ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार पर प्रहार। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उद्यान विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर प्रहार। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उद्यान विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। उद्यान विभाग के एक अधिकारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में खलबली मच गई है, वहीं पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पेड़ों की कटाई की अनुमति के नाम पर मांगी रिश्वत
मामला किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम गऊ घाट का है, जहां एक व्यक्ति ने विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डेय ने 16 आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग की थी।

जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। किच्छा की नई मंडी स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यालय में आरोपी अधिकारी बादल पाण्डेय को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई से मची हलचल

विजिलेंस की इस कार्रवाई से जहां सरकारी महकमों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।