UKPSC ने बढ़ाई अधिवक्ता पैनल आवेदन की अंतिम तिथि, न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा शेड्यूल जारी
UKPSC Latest Update 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने अधिवक्ताओं के पैनल के नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
अब इच्छुक अधिवक्ता 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
अधिवक्ताओं के पैनल हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, पर्यवेक्षण और निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं के पैनल के नवीनीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
पहले इसकी अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 (सायं 6 बजे तक) कर दिया गया है।
इच्छुक एवं अनुभवी अधिवक्ता
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विस्तृत विज्ञप्ति देख सकते हैं।
- निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा जमा करना होगा
- शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी अभिलेखों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
- आवेदन डाक या ईमेल (sovidhi@gmail.com) के माध्यम से भेजा जा सकता है।
न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से
आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा-2023 के आयोजन की तिथि भी घोषित कर दी है।
- परीक्षा तिथियां: 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026
- परीक्षा केंद्र: हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार
6 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
- अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 6 अप्रैल 2026 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
UKPSC के इस फैसले से अधिवक्ताओं को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। वहीं न्यायिक सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित होने से अभ्यर्थियों की तैयारियों को अंतिम रूप मिलने में मदद मिलेगी।




