महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद सुमेंदर सिंह बोहरा

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद सुमेंदर सिंह बोहरा

मसूरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मसूरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वार्ड-1 मालसी के पार्षद सुमेंदर सिंह बोहरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति के साहस, प्रतिभा और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं की उपलब्धियों को साझा किया गया। कई महिलाओं ने अपने अनुभव बताते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरक कहानियां प्रस्तुत कीं।

किसी ने पुस्तक प्रकाशित कर नई सोच को आगे बढ़ाया, तो किसी ने कोचिंग सेंटर संचालित कर शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को मार्गदर्शन देने का कार्य किया।

इस अवसर पर बहनों और बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य और मधुर गायन की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मान और स्नेह के प्रतीक के रूप में सूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्षद सुमेंदर बोहरा ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जसबीर कौर (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस एवं सभासद, नगर पालिका परिषद मसूरी) के प्रयासों की सराहना की, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मंजू भंडारी, शिवानी रती (वार्ड नंबर 2 पार्षद), रुबिना अंजुम और विजयलक्ष्मी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में जगपाल गुसाईं, नवीन शाह, हिमांशु सजवाण, शुभम खरोला, सुंदर पुंडीर और आयुष खरोला सहित अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती है, इसलिए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है।