10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों की जगह भरने के लिए राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
आयोग के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च, जांच 6 मार्च, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तय की गई है।
इन सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।
किन राज्यों में कितनी सीटें
- महाराष्ट्र – 7
- तमिलनाडु – 6
- पश्चिम बंगाल – 5
- बिहार – 5
- ओडिशा – 4
- असम – 3
- छत्तीसगढ़ – 2
- तेलंगाना – 2
- हरियाणा – 2
- हिमाचल प्रदेश – 1
राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इन चुनावों को कई राज्यों में सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



