Job update: रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा। 22,000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 

रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा। 22,000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 

Latest Job Update 2026: 12 फरवरी 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। रेलवे ग्रुप D (लेवल-1) के तहत 22,000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 09/2025) जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती लंबे समय बाद आई है और इसे इस साल की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक माना जा रहा है। महिला और पुरुष अभ्यर्थी पूरे भारत से आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य विवरण

  • भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • पद का नाम: ग्रुप D (लेवल-1)
  • कुल पद: 22,000 (संभावित)
  • वेतनमान: लगभग ₹23,500 प्रतिमाह
  • आधिकारिक वेबसाइट: indianrailways.gov.in

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500
  • एससी/एसटी/अन्य आरक्षित वर्ग: ₹250
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।

 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अनिवार्य।
  • कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ आईटीआई योग्यता भी आवश्यक।

 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षण
  • इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

Railway Group D Recruitment 2026 Apply OnlineClick here
Railway Group D Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Websitehttps://www.rrbapply.gov.in/

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।