विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधीन कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अनुसार यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलावार रिक्त पदों का विवरण रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
जिलावार रिक्त पद
- उत्तरकाशी – 135
- रुद्रप्रयाग – 106
- टिहरी – 268
- ऊधमसिंह नगर – 182
- पिथौरागढ़ – 197
- पौड़ी – 340
- बागेश्वर – 89
- अल्मोड़ा – 254
- चमोली – 179
- चम्पावत – 120
- देहरादून – 195
- हरिद्वार – 91
- नैनीताल – 208
चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती महानिदेशालय कार्यालय, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त DIET, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों सहित इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी।
आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों को प्रति माह 15,000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा।


