बड़ी खबर: भूकंप से डोली उत्तरकाशी की धरती, देर रात महसूस हुए हल्के झटके, कोई जनहानि नहीं

भूकंप से डोली उत्तरकाशी की धरती, देर रात महसूस हुए हल्के झटके, कोई जनहानि नहीं

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10:05 बजे उत्तरकाशी मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। आईएमडी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता अत्यंत कम होने के कारण यह सिस्टम में दर्ज नहीं हो सका।

इसके बाद जनपद की चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट तहसीलों से भूकंप को लेकर जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद की सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य और सुरक्षित है। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है।